हसनपुर/ आज़ाद इदरीसी की रिपोर्ट।
हसनपुर प्रखंड के ई किसान भवन पर शनिवार को जल जीवन हरियाली अभियान अंतगर्त किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्टी का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी दुनिया लाल यादव ने किया। जल जीवन हरियाली कार्यक्रम में मुख्य रूप से जल संचय तफ़क विधि सिचाई एवं वृक्षारोपण आदि पर प्रमुख रूप से किसानों को बताया गया। इसके तहत जल संचय विशेष रूप से वर्षा के पानी को संचय करने की सलाह दी गई एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कृषि पदाधिकारी श्री पुरुषोंतम,रविन्द्र कुमार,अवध शरण यादव,जोगेंद्र, मणिकांत चौधरी,ब्रजेश कुमार, सुभाष चंद्र झा उर्फ विदुरजी झा,मुकेश कुमार, रामाशीष कुमार, किसान अभयकांत मिश्र,अशोक कुमार,संजीत यादव, सुभाष यादव,नीरज कुमार आदि लोग मौजूद थे।
2,539 total views, 8 views today