Araria BIHAR Forbesganj INDIA NEWS

श्री राम सेना द्वारा राहत सामग्री वितरित किया गया।

अररिया से ज्ञान मिश्रा की रिपोर्ट।

 

 

फारबिसगंज के रिफ्यूजी कालोनी में नहीं मिल रही है राहत के बाद श्रीराम सेना ने रिफ्यूजी कालोनी में जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री वितरण किया। सेना के अध्यक्ष प्रदीप देव ने कहा कि हिंदुस्तान मे खबर पढ़ने के बाद हमारे कार्यकर्ताओं ने युद्धस्तर पर वहां राहत सामग्री पहुंचाया, और अभावों के बीच रहे लोगों को राहत सामग्री वितरित किया। अध्यक्ष प्रदीप ने कहा कि श्रीराम सेना का लक्ष्य यही है कि लॉकडाउन में कोई भूखा नहीं रहे, इसके लिए श्रीराम सेना का कार्यकर्ता जगह जगह राहत कार्य चला रहे हैं और लोगों को जागरूक करने के साथ उन्हें मास्क, साबुन सेनेटाइजर जैसे उपयोगी वस्तु बांट रहे हैं। कार्यक्रम में भवेश कश्यप, मुन्ना गामी, विहिप के श्वेताभ मिश्रा, किशु ठाकुर, आशुतोष परासर, आनंद गुप्ता, रंजन सरदार, छोटू झा, बिनोद मंडल आदि युवक सक्रिय थे।

 3,508 total views,  2 views today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *