आज शुक्रवार को भी श्रीराम सेना द्वारा चलाया जा रहा राहत कार्य जारी रहा। आज प्रखंड क्षेत्र के अमौना, अम्हारा, गोलाबाड़ी में श्रीराम सेना के कार्यकर्ता आम लोगों के बीच मास्क साबुन और सेनेटाइजर का वितरण किया।श्रीराम सेना के कार्यकर्ता ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को भोजन का पैकेट उपलब्ध कराते दिखे।
ज्ञात हो की आज श्रीराम सेना द्वारा चलाया जा रहा राहत कार्य का बिसवां दिन था, लॉकडाउन से उपजे संकट को देखते हुए श्रीराम सेना ने जिले में सबसे पहले जरूरतमंद लोगों और ड्यूटी कर रहे पुलिस जवानों को भोजन उपलब्ध कराया था, जो आज बिसवां दिन भी जारी है। मौके पर श्रीराम सेना के अध्यक्ष प्रदीप देव ने कहा कि हमारा सेवा अनवरत जारी रहेगा
अध्यक्ष ने कहा कि हम संकल्पित हैं कि जब तक लॉकडाउन खत्म नहीं होती हमारा सेवा निर्बाध जारी रहेगा। अध्यक्ष प्रदीप ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता मौसम की परवाह नहीं करते हुए सेवा कार्य में लगे हैं।
इस मौके पर उपाध्यक्ष भवेश कश्यप, कोषाध्यक्ष किशु ठाकुर, सचिव सोनू भगत, मुन्ना गामी, विहिप नेता स्वेताभ मिश्र, शैलेश जैन, चंदन झा, रंजन सरदार, आनंद गुप्ता, चंचल सिंहा, आशुतोष परासर, राजा दास, विनय ओझा, गौरव राठौड़, रोहित कश्यप, सोनू सर्राफ, छोटू झा, मिट्ठू झा,मिथुन चौधरी, इंद्रजीत मंडल, सुमित कुमार, मयुक प्रभात, मोनू रजक, निरंजन साह, बिनोद मंडल, राजा साह, अर्णव पूर्वे, अभिषेक कुमार देव, प्रमोद राय, सुमित कुमार, लालू यादव, कौशल कुमार, संजय विश्वास,पिंटू तांती, अरमान सिंह, भूषण कुमार, ज्योतिष मेहता, सदानंद मंडल, राजेन्द्र जी, विवेक झा, श्याम राय, आदि युवक सक्रियता के साथ कार्य करते रहे।
चंदन मिश्रा के साथ सुधांशु कुमार सिंह की रिपोर्ट। दरभंगा जिला के बहेड़ी प्रखंड के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहेड़ी के डॉ० द्वारा टीम एक टीम गठित कर क्षेत्र में बने आइसोलेशन वार्ड का निरक्षण किया गया। जिसमे प्राथमिक मध्य सिरुआ बेलगांव उजाला में आइसोलेशन वार्ड निरक्षण के दौरान कुल 212 लोगो मिले साथ सभी […]
बलवंत चौधरी (बेगूसराय) (बेगूसराय) : कोरोना महामारी अब तीव्र विस्तार की ओर है। जिले में पांच कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ चुका है। जिले की सभी सीमाएं सील हैं तो, कोरोना हॉट स्पॉट पर युद्ध स्तर पर जिला प्रशासन सैनिटाइजिंग एवं अन्य एहतियाती कदम उठा रही है। संपूर्ण देश में फैले कोरोना महामारी से बचाव […]
ज्ञान मिश्रा / फारबिसगंज: शुक्रवार को जन अधिकार छात्र परिष्द के प्रदेश महासचिव कुणाल आनंद ने पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि कुछ लोगो के द्वारा यह अफवाह फैलाया जा रहा है कि जन अधिकार छात्र परिष्द के जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी को पद से आलाकमान कर निर्देश पर निष्काषित कर दिया गया […]