(बेगूसराय) : कोरोनावायरस के चलते लगे लॉकडाउन के कारण छौड़ाही प्रखंड के लोग जहां तहां फस गए हैं। अब लोगों को रेस्क्यू कर छौड़ाही लाया जा रहा है।
छौड़ाही प्रखंड के सैदपुर गांव के महिला बच्चे समेत 25 लोग बारात में शामिल होने उत्तर प्रदेश गए थे। जहां से वापस लौटने के दौरान सभी लॉकडाउन के कारण फस गए थे। इन लोगों को रेस्क्यू कर प्रखंड क्वॉरेंटाइन सेंटर लाया गया है।
बताया कि छपरा सिवान मुजफ्फरपुर आदि जगहों पर फंसे हुए लोगों को भी सूचना के बाद रेस्क्यू कर प्रखंड क्वॉरेंटाइन सेंटर लाया गया।
कई लोग खुद से यहां पहुंचे हैं सभी 61 लोगों को यहां स्क्रीनिंग कर सेंटर क्वॉरेंटाइन किया गया है। मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर जुबेर आलम, प्रधानाध्यापक कुशेश्वर यादव एवं एएनएम नियमित जांच एवं अनुश्रवण कर रहे हैं। क्वॉरेंटाइन सेंटर में लोगों का कहना था कि भारी कष्ट झेल कर यहां पहुंचे हैं।
अब कोई दिक्कत नहीं है खाना-पीना सारी व्यवस्था प्रशासन कर रही है। अच्छा महसूस कर रहे हैं।
सीओ सुमंतनाथ ने भी क्वारिंटाइन सेंटर पहुंच लोगों से जानकारी प्राप्त की।
राजकमल कुमार की रिपोर्ट। बेलदौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के दोनों एंबुलेंस खराब होने से प्रखंड क्षेत्र के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मालूम हो कि तीन लाख की घनी आबादी में एकलौता प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलदौर में स्वास्थ्य सुविधा नदारद देखी जा रही है। जिस कारण प्रखंड क्षेत्र के जनता जब […]
ज्ञान मिश्रा / पटना बिहार कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने कहा कि भाजपा की राजनीति कांग्रेस की बैसाखी पर ही टिकी हुई है। कोरोना संकट काल में जनता की मदद करने की बजाय भाजपा के बिहार अध्यक्ष अपने अन्य नेताओं के साथ कांग्रेस को कोसने में लगे हुये हैं। भाजपा के इस […]
राजकमल कुमार की रिपोर्ट। बीते रात्रि नकाबपोश अपराधियों ने 28 वर्षीय युवक के साथ मारपीट कर लूटपाट कर लिया। मालूम हो कि बीते बुधवार को देर संध्या बेलदौर थाना क्षेत्र के माली बिशनपुर पथ अवस्थित बीच फाक में घात लगाए बैठे हुए अपराधियों ने लूटपाट किया। मालूम हो कि सहरसा जिले के सलखुआ थाना अंतर्गत […]