Site icon Sabki Khabar

सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते वीडियो वाइरल अररिया पुलिस की सक्रियता से आरोपी पिस्टल समेत गिरफ्तार ।

ज्ञान मिश्रा की रिपोर्ट ।
एक युवक द्वारा दो दिन पहले पिस्टल लेकर लोगों को धमकाने का वीडियो वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो को लेकर युवक की गिरफ्तारी के लिए लगातार अररिया पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही  थी। अररिया पुलिस ने अपनी तत्परता दिखाते हुए, युवक को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया ।

गिरफ्तार युवक को नगर थाना अररिया लाया गया जहां पूछताछ के क्रम में वह अपना नाम सियाराम ऋषिदेव घर मुरबल्ला वार्ड नबंर 04 थाना अररिया आरएस बतलाया । अररिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पुष्कर कुमार ने नगर थाना को इस मामले की जानकारी दी । उन्होंने बताया कि दो दिन पहले ये विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था ।
जिसमें गिरफ्तार युवक द्वारा पिस्टल लहराते हुए किसी को धमकी दे रहा था। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए वायरल फुटेज के निशानदेही पर पहचान कर लिया गया उसके बाद सियाराम ऋषिदेव को गोढ़ी चौक अररिया से गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायिक हिरासत में रखकर जेल भेजा जाएगा।

Exit mobile version