(बेगूसराय) : बरसों बाद छौड़ाही मंडल के जमीनी भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रखंड भाजपा अध्यक्ष एवं किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी खुशी देखी जा रही है।
जिला भाजपा अध्यक्ष राज किशोर सिंह द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार छौड़ाही प्रखंड के मटिहानी निवासी पुर्व मंडल महामंत्री संजीव कुमार यादव को भाजपा छौड़ाही मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं वर्मा भारत गैस एजेंसी छौड़ाही के प्रोपराइटर रामकुमार वर्मा को किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी गई है। दोनों नेताओं ने भाजपा नेतृत्व द्वारा मिले दायित्व को जी जान से निर्वहन करने का संकल्प व्यक्त किया है।
निवर्तमान मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद सिंह, जिला अध्यक्ष श्री राज किशोर सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनिल प्रसाद सिंह , जिला उपाध्यक्ष कुंदन भारती, जिला कार्यकारिणी सदस्य रामप्रवेश सहनी, जय नारायण महतो, निगम कुमार यादव, शंकर राय, घनघोर राय आदि ने नव चयनित अध्यक्ष को हार्दिक बधाई , शुभकामना दी है।
राजकमल कुमार की रिपोर्ट। खगड़िया :-श्रम विभाग श्रमिकों के द्वारा कार्यक्रम के तहत उज्जवल कुमार पटेल की अध्यक्षता में बेलदौर प्रखंड के चयनित 3 पंचायतों में एक दिवसीय मेगा कैंप का आयोजन किया गया। मालूम हो कि श्रम विभाग श्रमिकों के द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को बेलदौर प्रखंड क्षेत्र में 3 पंचायतों में मेगा […]
राजकमल कुमार की रिपोर्ट। सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मालूम हो कि बेलदौर पंचायत के वार्ड नंबर 19 निवासी स्वर्गीय रामजी साह के 25 वर्षीय पुत्र बिट्टू कुमार बेगूसराय से मोटरसाइकिल ठीक करवा कर घर वापस आ रहा था। इसी दौरान चौथम थाना क्षेत्र के एनएच 107 करूवामोड़ […]
सतीश यादव / हसनपुर/ रिपोर्टर। हसनपुर थाना क्षेत्र के दुधपुरा बाजार निवासी राजकुमार लाल के घर में सोमवार की रात्रि में अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया राजकुमार लाल ने बताया कि घर में रखे पेटी में सोने के जेवर जैसे कान की बाली झुमका टीका एवं चार गाड़ी की पेपर तथा जमीन के […]