Site icon Sabki Khabar

महिला हत्याकांड में एक गिरफ्तार। बहेड़ी के जोरजा गांव में महिला कि गोली मारकर की गई थी हत्या।

सुधांशू सिंह रिपोर्टर।
बहेड़ी थाना क्षेत्र के जोरजा गांव में  दो दिन पहले  गोली  मारकर हत्याकांड में बहेड़ी पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना में रसूखदार लोगों के आरोपित होने से मामला हाईलाइट हो गया था।
बताते चलें कि जोरजा गांव में गुरुवार की सुबह अचानक गोली चली । जिसमें  गोली लगने से राखी सिंह की मौत हो गई ।मृतका के पति अभिनाश सिंह ने गांव के ही  मिथिलेश सिंह एवं उनके अन्य चार लोगों को आरोपित कर साजिश रच उनकी पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाया। जिसमें बहेड़ी प्रखंड के पुर्व मुखिया मिथलेश सिंह को भी हत्याकांड में आरोपित किया गया था।

हालांकि मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण गुरुवार को ही आरोपित पुर्व मुखिया मिथलेश सिंह को हिरासत में लेकर पुलिस अधिकारी पूछताछ कर रहे थे।
थाना अध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि पुलिस अधिकारियों की टीम द्वारा काफी जांच पड़ताल करने के बाद  आरोपित को शनिवार को कांड संख्या 112/2020 दर्ज  कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Exit mobile version