खगड़िया : बेलदौर पुलिस दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को संध्या गश्ती के दौरान जीरो माइल पुलिस पिकेट के एएसआई कृष्ण कुमार सिंह विभिन्न विभिन्न गांव में छापामारी की, छापामारी के दौरान दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक बेलदौर थाना क्षेत्र के पीरनगरा गांव निवासी पलटन यादव के 35 वर्षीय पुत्र पिंकेश यादव मारपीट मामले में गिरफ्तार किया उक्त व्यक्ति को बथान पर सोया हुआ था,उसी पुलिस आ धमका,जिसे सोया हुआ अवस्था गिरफ्तार किया। वही 6 माह पूर्व थाना क्षेत्र के पनसलवा गांव से लड़की भगाने के मामले में पिरनगरा गांव निवासी सम्भू यादव के पुत्र प्रिंस कुमार यादव को गिरफ्तार किया। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
इस संबंध में बेलदौर थाना अध्यक्ष राजीव कुमार लाल ने बताया कि अलग-अलग मामले से दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विनोद शर्मा की रिपोर्ट। छौड़ाही (बेगूसराय) : राज्य सरकार के निर्देशानुसार बुधवार के साप्ताहिक पंचायत निरीक्षण के क्रम में अंचलाधिकारी छौड़ाही विजय प्रकाश एवं राजस्व अधिकारी पूजा शर्मा ने सावंत पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, जन वितरण प्रणाली दुकान एवं पंचायत मे चल रहे विभिन्न योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए । […]
राजकमल कुमार / बेलदौर /रिपोर्टर। मोटर साईकिल के चपेट में आने से 8 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में देख परिजनों ने बेलदौर पीएचसी लाए, जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए खगड़िया रेफर कर दिया। जानकारी के मुताबिक बेलदौर थाना क्षेत्र के दिघोन पंचायत के वार्ड […]
दूसरे राज्य से मजदूर एवं छात्रों को लाने के लिए जो देश में ट्रेनों का परिचालन शुरु हुआ है उस पर समस्तीपुर रेल मंडल भी इसकी तैयारी में जुट गयी है। डीआरएम अशोक महेश्वरी, डीएम शशांक शुभंकर, एसपी विकास बर्मन सहित अधिकारियों ने शनिवार को स्टेशन का निरीक्षण किया। डीआरएम अशोक महेश्वरी ने बताया कि […]