खगड़िया न्यूज बाढ़ बिहार बेलदौर भारत

बिहार में बाढ़ की कहार, लोगों को सताने लगी बाढ़ की चिंता।

राजकमल कुमार / रिपोर्टर।

बिहार में एक बार फिर बाढ़ की स्थिति बन गई है। बिहार में कई प्रमुख नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी के बाद शुक्रवार को बेलदौर प्रखंड क्षेत्र सहित कई पंचायतों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। मालूम हो कि बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायत के निचले इलाकों में बाढ़ के कारण लोगों को घर छोड़कर ऊंचे स्थानों पर जाने लगे हैं।

जानकारी के मुताबिक प्रखंड क्षेत्र के कुर्वन पंचायत, दिघोन पंचायत,इतमादि पंचायत,चोढली पंचायत, कंजरी पंचायत,बलैठा पंचायत,मेहनाथ नगर पंचायत, समेत पिरनगरा पंचायत, के निचले इलाके में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। माल मवेशियों को चारा नहीं मिलने के कारण पशु पालक अपने मवेशी को ऊंचे स्थान लेकर जा रहे हैं। प्रखंड क्षेत्र के करीब सौ एकड़ से अधिक धान की फसल डूब कर बर्बाद हो चुकी है। वही बाढ़ आने से ग्रामीणों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस तरह से बाढ़ का स्थिति में बढ़ोतरी होती रहेगी तो 1 से 2 दिन में पूरे प्रखंड क्षेत्र जलमग्न हो जाएगा।दिघौन पंचायत के वार्ड प्रतिनिधि मोहम्मद तबरेज ने बताया कि मेरे क्षेत्र में गरीब 2 दिनों से निचले इलाके में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। मेरे वार्ड के कुछ ग्रामीण के घरों में पानी प्रवेश कर चुका है। ग्रामीणों को घर से निकलने में काफी मुश्किल की सामना करना पड़ रहा है।

इस संबंध में प्रखंड प्रमुख विकास कुमार ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति देयनिय हो गया है, इस पर वरीय पदाधिकारी का ध्यान आकृष्ट होना चाहिए, नहीं तो ग्रामीणों को बाढ़ से जूझना पड़ेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *