राजकमल कुमार / रिपोर्टर / बेलदौर।
बेलदौर थाना क्षेत्र के पीरनगरा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बना रहे व्यक्ति से 50 हजार रंगदारी की मांग की। आवेदन वर्णित है कि गुणीलाल यादव के पुत्र चमरू यादव को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए रुपया मिला था।
जिसमें से अपना मकान बनाने लगा, उक्त व्यक्ति ने छत ढलाई तक पहुंचा दिया। उसके बाद गांव के दबंग प्रवृत्ति के व्यक्ति सुभाष यादव, रणवीर यादव अन्य लोगों के द्वारा 50 हजार की रंगदारी मांग किया, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी और कहा पैसा नहीं दोगे तो मकान ढलाई नहीं होने देंगे।
सूचक द्वारा बताया जाता है कि इससे पूर्व भी इन लोगों के द्वारा कई बार ऐसी घटना का अंजाम दिया है।
जिसका फैसला पंचायत के प्रतिनिधि द्वारा किया गया। उन्होंने थानाध्यक्ष से आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है।
वही थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि आवेदन के आलोक में जांच पड़ताल कर दोषीयो के ऊपर कार्रवाई की जाएगी।
