Site icon Sabki Khabar

मवेशी के चारा काटने गए युवक को पैर फिसलने के क्रम में पानी में डूबने से हुई मौत।

के.के. शर्मा / रिपोर्टर / रोसड़ा।
समस्तीपुर जिला के रोसड़ा थाना क्षेत्र के  ढ़रहा  वार्ड नंबर 12 निवासी  सोनेलाल दास के 16 वर्षीय पुत्र राजीव दास को पानी में डूबने से मौत हो गई बताया जा रहा है राजीव दास सुबह लगभग 6:00 बजे हिरमिया चौर में मवेशी के लिए चारा काटने के लिए गया था उसी दौरान पैर फिसल जाने के क्रम में गहरे पानी में चला गया जिससे उनकी मौत हो गई।

पानी मे  जाल खोलने के लिए  गए मछुआरों ने युवा को देख पानी से बाहर निकाला तब तक लोगों की भीड़ जुट गई वहां के लोगों द्वारा रोसड़ा थाना को सूचना दी गई रोसड़ा थाना के  एएसआई राजीव रंजन अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिए।

वहीं युवक के माता राम परी देवी का रो रो कर बुरा हाल हो गया युवक की मौत के बाद गांव में मातम छा गया है

वहीं पर   भिरहा दक्षिण पंचायत के मुखिया राधा कृष्ण  महतो  पंचायत समिति टिंकू राय घटनास्थल पर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दिए

 

Exit mobile version