Site icon Sabki Khabar

सड़क दुर्घटना में छौड़़ाही के युवक की मौत। जेसीबी से हो गई थी पिकअप वाहन की टक्कर।

बलवंत चौधरी
सबकी खबर आठो पहर न्यूज रूम
(बेगूसराय) : छौड़ाही ओपी क्षेत्र के शाहपुर पंचायत के छर्रा पट्टी टोला निवासी एक युवक की मौत पिकअप एवं जेसीबी के आमने-सामने की टक्कर में शनिवार को हो गई ।

इस संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार शाहपुर पंचायत के वार्ड नंबर चार निवासी बनारसी पासवान के पुत्र अमरनाथ पासवान समस्तीपुर से घर लौट रहा था ।

घर से पांच किलोमीटर पहले एस एच 55 पर रोसड़ा थाना क्षेत्र के रहुआ गांव के समीप अनियंत्रित तेज रफ्तार जेसीबी ने सामने से पिकअप में ठोकर मार दी। आमने सामने कि जोरदार टक्कर में अमरनाथ पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जाता तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया था।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। गांव में सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले अमरजीत पासवान के दुर्घटना में मौत की खबर सुन राजद परिवार नेताओं ने मृतक के परजिनों से मुलाक़ात कर गहरी संवेदना व्यक्त की।

राजद ओर से मृतक के स्वजनों को आर्थिक सहायता भी दिया।
मौके पर राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव भाई  सतीश कुमार, राजद महिला सेल की जिला अध्यक्ष  जिला पार्षद प्रेमलता कुमारी , युवा राजद अध्यक्ष राजेश कुमार रजक, युवा राजद उपाध्यक्ष दीपक कुमार यादव, समेत राजद आदि मौजूद थे।

Exit mobile version