राजकमल कुमार रिपोर्टर :
बेलदौर पुलिस ने गुप्त सूचना पर जाहिद हत्याकांड में संलिप्त एक को गिरफ्तार कर लिया है
जानकारी के मुताबिक उक्त युवक की हत्या बीते 8 जून 2019 को हत्या कर उसे दीघोन गांव से दक्षिण साइड धार में गोली मारकर हत्या कर दिया था। उसी मामले में उनके घर के परिजनों ने उक्त व्यक्ति को नामजद अभियुक्त बनाए थे, उक्त व्यक्ति करीब एक वर्षों से फरार चल रहे थे। मालूम हो कि बेलदौर पुलिस को उक्त युवक की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण सिर दर्दी बना हुआ था। जिसको लेकर बड़िये पदाधिकारी स्थानीय थाना अध्यक्ष पर उक्त मामले को लेकर गिरफ्तार करने के लिए दबाव बना रहे थे, बड़िये पदाधिकारी का बात को रखते हुए स्थानीय पुलिस उक्त बात को चुनौती देते हुए, उसे सुरेश यादव के दरवाजे पर से गिरफ्तार किया।
बताते चलें कि उक्त मामले में दो व्यक्ति को न्यायिक हिरासत भेज जा चुका है। लेकिन पचोत पंचायत के मुरली गांव निवासी चतरू यादव उक्त मामले में फरार चल रहे थे। इस संबंध में थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि एक वर्ष से फरार चल रहे थे, उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार किए, उक्त व्यक्ति से पूछताछ चल रहा है। उक्त छापामारी में बेलदौर थाना के एस आई महानंद चौधरी, एएसआई कृष्ण कुमार सिंह समेत पुलिस बल मौजूद थे।
