Site icon Sabki Khabar

आपसी लेनदेन में जप्त हुई मोटरसाइकिल, मामला पहुँचा थाना,मामले की छानबीन में जुटे पुलिस।

राजकमल कुमार रिपोर्टर

बेलदौर थाना क्षेत्र के दिघोन पंचायत के वार्ड नंबर आठ थल्हा गांव निवासी महेश्वर सादा 38 वर्षीय पुत्र खंतर सादा ने बेलदौर थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। दिए गए आवेदन में वर्णित है कि करीब 3 माह पूर्व कुर्बन पंचायत के वार्ड नंबर 10 निवासी महेश्वर सादा के 26 वर्षीय पुत्र नीरज शादा ने मोटर साइकिल मेरे घर पर पहुंच कर बेलदौर आने के लिए लिया उक्त युवक मोटरसाइकिल लेकर अपना घर चले गए गाड़ी नंबर बीआर 34 सी 1868 है।

 जब उक्त युवक के पास सूचक मोटरसाइकिल लेने के लिए गया तो, उक्त युवक ने कहा कि मेरा बकाया रुपया दे दो, नहीं तो मोटरसाइकिल नहीं दूंगा। जबकि उक्त व्यक्ति का मेरे यहां करीब 16 हजार बकाया है, जो हम देने के लिए तैयार हैं, फिर भी उक्त व्यक्ति मोटरसाइकिल देने से इंकार कर रहे हैं।

उक्त मामले को लेकर ग्रामीणों के द्वारा पंचायत भी की गई। लेकिन उक्त युवक पंचायत प्रतिनिधियों का मान सम्मान ना देकर उनका मोटरसाइकिल लेकर अपने दरवाजे पर चला गया। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल नहीं देंगे तुमको जहां जाना है वहां जा सकते हो। इस संबंध में थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि मामले के आलोक में मामले का जांच किया जा रहा है।

Exit mobile version