बेलदौर थाना क्षेत्र के डुमरी पंचायत के पनसलवा गांव निवासी अशर्फी राम के 45 वर्षीय पुत्र शिक्षक राकेश कुमार ने थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर मामला दर्ज करने का गुहार लगाया है। आवेदन में वर्णित है कि बीते रविवार को करीब 6 बजे संध्या में हीरामणि कुमार उर्फ दिवाकर, लालमणि कुमार, रुपेश पासवान, राकेश पासवान, रामचंद्र पासवान, बिहारी पासवान ने बीते रात्रि अपने घर में आग लगाकर हमें फसाने का साजिश रच कर मुझे जान से मारने का धमकी दिया। सूचक शिक्षक ने बताया कि उक्त व्यक्ति द्वारा घर में आग लगाया, मुझे फसाने का साजिश रचा। मालूम हो कि दोनों व्यक्ति के बीच भूमि विवाद बताया जा रहा है। जिस पर आक्रोश होकर दबंगों ने बार-बार मुझे फसाने का हर संभव प्रयास करते हैं।
लेकिन दबंगों का शतरंज का चाल काम नहीं आ रहा है। शिक्षक राकेश कुमार राम ने बताया कि मुझे डर है उक्त व्यक्ति लोग अपराधी प्रवृत्ति के हैं, स्कूल कार्य से हमें विद्यालय जाना पड़ता है। डरे सहमें रहने के कारण श्रीमान थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर गुहार लगाया हूं। थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने आवेदन के आलोक में मामले को छानबीन करवा कर दोषियों के ऊपर कार्यवाही की जाएगी
