बेलदौर प्रखंड के आदर्श थाना के सभागार कक्ष में थाना अध्यक्ष शिव कुमार की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियो के साथ एक बैठक हुआ। मालूम हो कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य छोटे-छोटे मामले को ग्राम कचहरी के माध्यम से ही सुलझाने का प्रयास किया जाए। मौके पर ग्राम कचहरी के सरपंच ,सरपंच प्रतिनिधि, मुखिया एवं मुखिया शिव शंकर यादव, सुनील शर्मा,चोढली मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद कौसर अली, कंजरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि इंदल यादव, सरपंच प्रतिनिधि डुमरी पंचायत के दिनेश पंडित, सरपंच प्रतिनिधि बोबील फुलवरिया बिंदेश्वरी साह एवं दर्जनों जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने कहा कि यदि छोटे-छोटे मामले अपने पंचायत स्तर पर निपटारा किया जाए तो छोटे-छोटे मामले थाना नहीं आएंगे । ग्राम कचहरी सरपंच को चाहिए कि ग्राम कचहरी मे ही बुलाकर सरपंच अपने स्तर से प्रयास कर मामले का निष्पादन कर दिया जाए। जिसे छोटे-छोटे मामले थाना में नहीं आयगें। जिससे अपराधियों की धरपकड़ करने में समय मिल जाएगी। वहीं बेला सरपंच सह सचिव शशि शर्मा ने कहा प्रत्येक ग्राम कचहरी को एक चौकीदार नियुक्त कर दिया जाए। जिनसे शनिवार को जनता दरबार लगाकर केस का निपटा कर दिया जाएगा। चौकीदार रहने से प्रशासन का भय बना हुआ रहता है। अपने पंचायत स्तर पर मारपीट के मामलों का निष्पादन किया जाता तो जनता को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करबल बेलदौर थाना नहीं पहुंचना पड़ेगा ।
मौके पर जदयू नेता ऋषव कुमार ने कहा कि छोटे-छोटे मामले थाना आते हैं तो उसे अभिलंब संबंधित ग्राम कचहरी को हस्तांतरित करने का काम करें। ताकि सरकार के उद्देश्य की पूर्ति हो सके। ग्राम कचहरी सरपंच का चुनाव कराया जाता है, जनता उसे चुनते हैं तो उनका भी मान सम्मान बना रहेगा।
