के.के. शर्मा / रिपोर्टर।
रोसड़ा सिनेमा चौक स्थित टावर का शिलान्यास स्थानीय विधायक अशोक कुमार के द्वारा किया गया।
बता दें कि रोसड़ा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष शंभू प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में किया गया वही भूमि पूजन दिनेश नायक ने किया।
वही विधायक अशोक कुमार ने कहा कि हर जिला में एक टावर होता है तो रोसड़ा सिनेमा चौक को ही क्यो नही टावर चौक बनाया जाय इस लिए आज सिनेमा चौक पर टावर चौक का शिलान्यास किया गया है दूसरी बात उन्होंने रोसड़ा को जिला बनाने का बात कही कहा कि हर संभव प्रयास किया जा रहा हैं।
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी एवं उपाध्यक्ष उपेंद्र नारायण पोद्दार वीरेंद्र नारायण झा, रमन राय, विद्यानंद सहनी, मिस बहुली हक, हरिकांत सिंह, गणेश झा, आकाश कुमार गाड़ा, विनय कुमार कुशवाहा, राजेश यादव, अरुण महतो, मोहम्मद फैसल, सुरेश दास, रहमत हुसैन, दीना नाथ नायक, देवेन्द्र नायक सहित अन्य कई कार्यकता उपस्थित थे।
