Site icon Sabki Khabar

समाजसेवी अर्जुन प्रसाद यादव ने थामा जन अधिकार पार्टी का दामन ।

सतीश यादव / रिपोर्टर ।
बिहार विधानसभा चुनाव होना तय है इसको लेकर बिहार के तमाम राजनीतिक पार्टी अपनी-अपनी बिसात बिछाने में जुड़ चुकी है। इसी कड़ी में समाजसेवी अर्जुन प्रसाद यादव जन अधिकार पार्टी में हुए शामिल। आगामी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारी से बताई जा रही।

बिहार विधानसभा चुनाव इस बार कई मायनों में खास होगा जहां इस वैश्विक महामारी के समय निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराना प्रशासन की जिम्मेवारी होगी। प्रचार प्रसार को लेकर कार्यकर्ताओं को भी पसीने बहाने होंगे। महुआ के विधायक पूर्व स्वास्थ्य मंत्री  जहां हसनपुर विधानसभा अपनी किस्मत आजमाने मे लगे हैं। कयास लगाया जा रहा है कि तेज  प्रताप यादव अपनी उम्मीदवारी यहां से कर सकते हैं।

* जदयू के राजकुमार राय की दावेदारी भी बताई जा रही।

जन अधिकार पार्टी से समाजसेवी अर्जुन प्रसाद यादव की उम्मीदवारी तय बताई जा रही।

हसनपुर विधानसभा चुनाव पर होगी लोगों की नजर। हसनपुर विधानसभा से अपनी उम्मीदवारी को लेकर समाजसेवी अर्जुन  प्रसाद  यादव अपने समर्थकों के साथ पूरी तैयारी में जुटे हैं।

इस वैश्विक महामारी में पप्पू यादव जहां लोगों से मिल उनकी दुख दर्द को जाना है वह इस विधानसभा चुनाव में देखना होगा कि लोगों की कितनी सहानुभूति जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव के साथ दिखाते हैं।

Exit mobile version