
चौथम थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर एक निवासी विनय रजक के 35 वर्षीय पुत्र राजाराम रजक ने बेलदौर थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। दिए गए आवेदन में वर्णित है कि बीते 5 जुलाई को करीब 11 बजे दिन में बेलदौर गांव निवासी 40 वर्षीय हरेराम स्वर्णकार के पास एक भर दो पैसा लगभग 13 ग्राम सोना का चैन करीब 10 हजारों रुपए में रखें 2 रूपए 50 पैसा प्रति सैकड़ा के दर से उक्त व्यक्ति को करीब 3 वर्षों तक साल दर साल ब्याज देते गए, उसके ठीक 1 माह पश्चात गिरवी रखे सोने का चेन छुड़ाने के लिए उक्त व्यक्ति के पास पहुंचे तो उन्होंने दुकान छोड़कर फरार हो गया। जब उक्त व्यक्ति से चैन छुड़ाने को लेकर बातचीत करते हैं तो टालमटोल कर दुकान छोड़कर फरार हो जाते हैं। उक्त व्यक्ति सूचक से चक्रवृद्धि ब्याज के दर पर पैसे की मांग करते हैं।

जिसको लेकर चौथम थाना क्षेत्र निवासी राजाराम रजक ने बेलदौर थाना अध्यक्ष से गुहार लगाया। इस संबंध में थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव ने बताया कि आवेदन मिला है। आवेदन को अपने अधीनस्थ कर्मियों से छानबीन करवाकर दोषियों के ऊपर कार्यवाही की जाएगी।

![]()












Leave a Reply