Site icon Sabki Khabar

रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन के सभी दल के प्रत्याशी दावेदारी में

रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव को लेकर  नेताओं में  टिकट को लेकर पोस्टर वार  जारी है। बता दें कि रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र  में कांग्रेस पार्टी के दो नेता  आपस में ही पोस्टर वार शुरू हो गया है ।कोंग्रेसी नेत्री सह बिहार प्रदेश महासचिव( महिला ) सरिता पासवान ने  वर्ष 2010 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी थी।लेकिन उस समय सीट बचने में असफल रही।  आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर  किस्मत आजमाने में लगी  है।

चुनाव की तैयारी को लेकर एक प्रेस वार्ता के दौरान अपनी दावेदारी की बात कही, साथ ही  16 सितंबर को  वर्चुअल रैली के माध्यम से बिहार क्रांति महा  सम्मेलन करेगी। बाकायदा विधानसभा क्षेत्र में बैनर पोस्टर भी लगाया गया है।

वही कांग्रेस के नेता सुरेश दास  भी रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की  मन बनाए हुए हैं
उन्होंने भी  पोस्टर बैनर  बना कर  क्षेत्र  में प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं।

रोसड़ा विधानसभा से वर्तमान में कांग्रेस से डॉक्टर अशोक कुमार  विधायक हैं   और क्षेत्र  विकास की बात करें तो कुछ खास नहीं  रहा   और ना ही क्षेत्र में उनकी इतनी पकड़ है लेकिन अपनी किस्मत एक बार फिर आजमा सकते हैं कयास लगाया जा रहा है।

वही महागठबंधन  से  राजद के नेता  सत्यबीन पासवान भी रोसड़ा
 विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए मन बनाए हुए हैं और क्षेत्र में  घूम रहे हैं राजद के कार्यकर्ताओं द्वारा सत्यबीन पासवान को लेकर क्षेत्र में भ्रमण कर रहा है  राजद के कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी संवाद लोगों तक पहुंचाया जा रहा है कि इस बार रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र से राजद के कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ेंगे। रोसड़ा विधानसभा क्षेत्र में राजद व कांग्रेस के उम्मीदवार अपनी अपनी तैयारी में जुटे हैं।

Exit mobile version