Site icon Sabki Khabar

कोसी में बढ़ते जलस्तर एक बार फिर लोगों को घर से किया बेघर।

राजकमल कुमार / खगड़िया ।

बेलदौर प्रखंड के इतमादी पंचायत अंतर्गत पचविग्घी गांधीनगर के वार्ड नंबर 4 और 5 कोशी के कटाव की मार झेल रहा है। वही इस कटाव से इतमादी पंचायत के कई दर्जन घर कोशी नदी के गाल में समा गया। मालूम हो कि इतमादी पंचायत के पचविग्घी गांव के ग्रामीण मजदूरों के द्वारा बोरे में मिट्टी भरकर दर्जनों मजदूर कोशी के कटाव के रोकथाम के लिए संघर्ष कर रहे हैं। वही कोशी कटाव से गरीब परिवार के दर्जनों घर उजड़ चुके, अपने आशियाने की तलाश में सरकार से आस लगाये हुए बैठे है , पूर्ण आवास के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं।

यहां के स्थानीय विधायक को कई बार इस मामले से अवगत कराया की कोशी की कटाव के इतमादी पंचायत के गांधी नगर पचविग्घी मार झेल रहे हैं, कई परिवारों के घर कोसी नदी के गाल में समा चुके हैं। यहां तक कि स्थानीय विधायक इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं । इस कटाव से बच्चे का शिक्षा मंदिर कटने की कगार पर है। वहीं ग्रामीण  नेपाल पासवान, बाल्मीकि पासवान, मनोज पासवान,छिटकी ठाकुर, संजीव ठाकुर, दयानंद पासवान, जयजय राम यादव, जितेंद्र यादव, ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय गांधीनगर कटाव   से महज 20 फीट बचा हुआ है जो वह भी कटने के कगार पर है। वही इतमादी पंचायत के मुखिया हिटलर शर्मा ने बताया कि इतमादी पंचायत के ग्रामीणों की मांगे हम लोगों को स्थानीय विधायक के द्वारा  नहीं किया गया। इतमादी पंचायत के वार्ड नंबर चार और पांच के जनता ने स्थानीय प्रतिनिधि के द्वारा कार्य किया गया होता तो हम लोगों को आज यह समस्या देखने को नहीं मिलती।

हम लोगों की तीन मांगे हैं जो हम लोगों को पुरा नहीं की गई तो हम लोग आगामी विधानसभा चुनाव के  वोट का बहिष्कार करेंगे हमारी मांगे हैं। मांगे में कटाव रोधी कार्य किया जाए जो करीब 800 मीटर में हो रही है। चौढली जमीन दारी बांध से लेकर मनोज मंडल घर  से गांधीनगर इतमादी के मनोज पासवान के दरवाजे तक सड़क निर्माण कार्य किया जाए जो करीब साढे 5 किलोमीटर पक्की सड़क का निर्माण हो। इतमादी पंचायत के पचविग्घी गांधीनगर सुदूरवर्ती क्षेत्र होने के कारण एक भी अस्पताल नहीं है। वही मिनी अस्पताल की व्यवस्था की जाए।

 

Exit mobile version