
सुधांशु सिंह / बहेड़ी / रिपोर्टर ।
बहेड़ी : थान क्षेत्र के बघौल गांव में गुरुवार के सुबह करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई महिला के
मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
मिली जानकारी में बघौल गांव निवासी विनोद मिश्र उर्फ नैना मिश्र के 45 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है घर की साफ सफाई करने के दौरान स्टैंड पंखा को छूने के दौरान करंट लगा। महिला की चिलाने की आवाज सुनकर घर के लोग दौरे।
उक्त महिला को परिजनों के द्वारा उठाकर ईलाज हेतु डीएमसीएच दरभंगा ले जाया गया।
वही चिकित्सकों ने मुन्नी देवी की मृत्यु घोषित कर दिया ।

चिकित्सक द्वारा महिला के मृत घोषित की खबर
सुनते ही उसके परिवार में मातम छा गया पति विनोद मिश्र पुत्र सोनू मिश्र,राहुल मिश्र एवं कौशल मिश्र सहित उसके परिजनों को रो रो कर बुरा हाल था परिजनों को चित्कार से गाँव के लोगों में गमगीन माहौल बन गया है ग्रामीणों के द्वारा परिजनों को सांत्वना दिया जा रहा था।
![]()












Leave a Reply