विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रखते हुए बेलदौर विधानसभा क्षेत्र में भय मुक्त निष्पक्ष माहौल में चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारी जोरों पर है। इसी कड़ी में बेलदौर थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकालकर आम लोगो को भयमुक्त वातावरण में मतदान कराने की अपील किया जा रहा है। भयमुक्त चुनाव संपन्न कराने को लेकर बीते गुरुवार को थाना अध्यक्ष बेलदौर शिव कुमार यादव के नेतृत्व में बेलदौर थाना क्षेत्र के इलाके में अर्धसैनिक बल और स्थानीय पुलिस बलों ने फ्लैग मार्च निकाला।

ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है,जो चुनाव के दौरान बाधा उत्पन्न करने वाले लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। यदि असामाजिक तत्व चुनाव में किसी भी तरह का व्यवधान पहुंचाते हैं तो उसके लिए स्थानीय पुलिस सक्षम है। यदि कोई भी असामाजिक तत्व किसी भी तरह का अपराधिक घटना करने के लिए मनसुबा बनाएंगे तो उन लोगों के लिए हम लोग तैयार हैं।
![]()












Leave a Reply