Site icon Sabki Khabar

दो पक्षो के बीच जमकर हुई मारपीट , हसनपुर थाना में प्राथमिकि हुआ दर्ज।

राजा कुमार / हसनपुर / रिपोर्टर ।
Samastipur :  हसनपुर थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव में दो पक्षो के बीच जमकर मारपीट हुआ ।
दुधपुरा वार्ड नंबर 9 निवासी मोहम्मद इरफान ने हसनपुर थाना में आवेदन देखकर प्राथमिकी दर्ज करवाया हैं ।

बता दें कि  मोहम्मद इरफान द्वारा दी गई आवेदन में वर्णित किया है कि दुध लेकर घर  आ रहे थे  डायभर्सन  स्थित  मोहम्मद नौशाद ,मोहम्मद  फैयाज उर्फ  बुआ ,मोहम्मद मोहम्मद शोएब,  मोहम्मद शमशाद, मोहम्मद औरंगजेब  ,मोहम्मद आसिफ, ये सभी लोग मोटरसाइकिल पर से खींचकर मारपीट किया।

मोहम्मद इरफान ने ये भी लिखा हैं कि पहले मारपीट  किया फिर  खिंचकर अपने दरवाजे पर ले गया और कनपट्टी पर पिस्तौल सटाकर  सोना के चैन कैश भी छीन लिया ।

वही दूसरे पक्ष से हमारे रिपोर्टर जब बात किया तो
 मोहम्मद नौशाद ने बताया कि मामूली सी कहा सुनी हुआ था जिसको लेकर मारपीट हुआ था  साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि पूर्व में भी  22 मई 2020  को मोहम्मद इरफान ने  मारपीट किया था  जो हसनपुर थाना कांड संख्या  107 /20 दर्ज कराए थे।

Exit mobile version