Site icon Sabki Khabar

प्राथमिक स्वास्थय केंद्र में मनाया गया आशा दिवस।

राजकमल कुमार / खगड़िया ।
बेलदौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 10 अक्टूबर को आशा दिवस मनाया जा रहा है। मौके पर उपस्थित केयर इंडिया के कर्मी चंदन कुमार ने बताया कि पहले ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधित कारणों से जुझना पड़ता था। जिस कारण बिहार सरकार ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा के द्वारा ग्रामीण इलाकों मे चिकित्सा विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके। वही  आशा के द्वारा ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा समय पर उपचार मुहैया करवा कर लोगों को राहत पहुंचाने का काम कर रही है।

  चिकित्सा विभाग की ओर अब  प्राथमिक या सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ‘आशा दिवस’ आयोजित किए जाते है।  आशाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं एवं कमजोर बच्चे को  स्वास्थ्य में जानकारी एवं विशेष नजर रखने तथा समय पर उपचार उपलब्ध करवाने के लिए भी पाबंद किया ।
 कोई आशा दिवस पर  बीसीएम मनजीत प्रसाद ने बताया कि पल्स पोलियो उन्मूलन प्रशिक्षण दिया जा रहा था साथ ही साथ समय पर नियमित टीकाकरण करन भी अनिवार्य है।

मालूम हो कि  चुनाव को मद्देनजर देखते हुए आशा दीदी को चुनाव से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान आशा दीदी को थर्मल स्कैनिंग की जानकारी दी जा रही थी जो चुनाव के समय सभी व्यक्तियों का थर्मल स्कैनिंग कर वोट डालने के लिए जाएंगे उसी का प्रशिक्षण आशा दीदी ले रही थी।

 

Exit mobile version