Site icon Sabki Khabar

विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने के लिए पूर्ण रूप से हैं तैयार ।

राजकमल कुमार / खगड़िया ।

जिला प्रशासन से लेकर स्थानीय प्रशासन ने विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए विभिन्न विभिन्न तरह के हथकंडा अपना लिए हैं ,की चुनाव में किसी भी तरह का व्यवधान ना हो। इसके लिए जिला प्रशासन चुनाव को संपन्न कराने के लिए एड़ी चोटी एक कर दिए हैं।

इसी कड़ी में विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श थाना बेलदौर क्षेत्र के 718 लोगों पर धारा 107 लगाया गया। वही क्राइम कंट्रोल एक्ट के तहत 14 लोगों पर करवाई किया जा चुका है। ताकि चुनाव के दौरान शांति पूर्ण वातावरण में चुनाव जो शांति भंग ना हो। वही थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान शांति बनी रहे। इसी को  लेकर 718 लोगों पर धारा 107 के तहत एवं क्राइम कंट्रोल एक्ट के तहत 14 लोगों पर  करवाई की जा रही हैं।

 

Exit mobile version