Site icon Sabki Khabar

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के आठवें दिन बेलदौर विधानसभा से सात प्रतियाशी नामांकन पर्चा भरा।

राजकमल कुमार / खगड़िया

विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को 7 प्रतियाशी नामांकन का पर्चा भरा। मालूम हो कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दूसरे चरण के लिए नामांकन के आठवें दिन खगड़िया जिले के 150 बेलदौर विधानसभा क्षेत्र से कुल 7 प्रत्याशियों ने अपना अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया। मालूम हो कि शुक्रवार को गोगरी अनुमंडल के 150 बेलदौर विधानसभा क्षेत्र के लोजपा प्रत्याशी मिथिलेश कुमार निषाद प्रत्याशी के रूप में, वही बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता सुशांत कुमार, आम जनतांत्रिक राष्ट्रीय पार्टी के कार्यकर्ता राम बालक राम, महागठबंधन के कांग्रेश कार्यकर्ता चंदन यादव, राष्ट्रीय सब जन शक्ति पार्टी के कार्यकर्ता प्रिया कुमारी, स्वतंत्र पार्टी से गौरी शंकर पासवान एवं संजय शर्मा अपने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर पर्चा दाखिल किए। वही वरीय पदाधिकारी के निर्देशानुसार के बाद जैसे ही प्रत्याशी बाहर निकले उनके समर्थकों ने अपने-अपने प्रत्याशियों को फूल मालाओं से लाद दिया और गगनभेदी नारे भी लगाए।

वही महागठबंधन से कांग्रेस उम्मीदवार चंदन यादव, बहुजन समाज पार्टी से सुशांत कुमार, आमजन तांत्रिक पार्टी कार्यकर्ता राम बालक राम, राष्ट्रीय सब जनशक्ति पार्टी के प्रिया कुमारी ने पर्चा दाखिल किया। वही दो उम्मीदवार निर्दलीय से दो उम्मीदवार पर्चा दाखिल किए। जिसमें मुखिया प्रतिनिधि बेलदौर संजय शर्मा एवं समाजसेवी गौरी शंकर पासवान आठवें दिन पर्चा दाखिल किए हैं।

 

Exit mobile version