राजकमल कुमार / खगड़िया :-
बेलदौर थाना क्षेत्र के डुमरी पंचायत अंतर्गत रहियामा गांव के वार्ड नंबर 18 में करंट लगने से 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर उनके परिजनों में माथे में सन्नाटा पसर गया। मालूम हो कि थाना क्षेत्र डुमरी पंचायत अंतर्गत रोहियामा गांव निवासी अच्छे लाल चौधरी के 45 वर्षीय पत्नी चुनकी देवी सुबह 6 बजे शौच के लिए अपने शौचालय में जा रही थी कि चापाकल के नजदीक पिछल गई। वहीं बिजली के तार का अर्थीग का तार था, उसी के लपेटे में आने से करंट लगने से झुलस गई ।
परिजनों के द्वारा घर पर ही प्राथमिक उपचार कर रहा था। जिस कारण महिला की मौत सुबह के दस बजे हो गई। वही इस बात की जानकारी बेलदौर थाना अध्यक्ष शिव कुमार यादव तो दी गई। लेकिन थाना अध्यक्ष घटनास्थल पर नहीं पहुंचे। वही ग्रामीणों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया भेजा जाएगा।
