Site icon Sabki Khabar

शौचालय बनाने को लेकर दो पक्षों में हुआ जमकर मारपीट , 3 लोग हुए बुरी तरह से जख्मी।

राजा कुमार / हसनपुर / रिपोर्टर ।
 समस्तीपुर :-  हसनपुर थाना क्षेत्र के  परोड़िया वार्ड नंबर 11 में  शौचालय बनाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुआ जिसमें 3 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए  ।
परोड़िया   निवासी संजीत पासवान के पत्नी मीना देवी हसनपुर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

उन्होंने बताया कि अपने भूमि पर शौचालय निर्माण कर रही थी उसी दौरान
 उनके ही पड़ोसी रामाशीष पासवान, रामचन्द्र पासवान ,कुशेश्वर पासवान ,कृष्णा पासवान सोनू पासवान रामविलास पासवान रामाशीष पासवान ,रेखा देवी ,भोला पासवान ,चांदनी देवी ,प्यारी देवी,
 सभी व्यक्ति आ कर  शौचालय निर्माण में बाधा उत्पन्न करने लगे उसी को लेकर कहासुनी हुई जिसको लेकर सभी व्यक्ति गाली गलौज  मारपीट करने लगे जिसमे  विभा देवी ,मीना देवी ,दया देवी   बुरी तरह से जख़्मी हो गए।

हसनपुर थाना को आवेदन से संबंधित जानकारी लेने का प्रयास किया गया फोन नहीं लगने के कारण विशेष जानकारी नहीं मिली

Exit mobile version