बिहार में राजनीतिक उथल-पुथल और घमासान के बीच बदलते राजनीतिक परिस्थिति में जनता दल यूनाइटेड के राज्य परिषद सदस्य सुबोध कुमार सिंह पटेल ने दावा की है कि नव युक्त पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा के कौशल नेतृत्व में जदयू पार्टी और पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ मजबूत और धारदार होगा। उक्त बातें सुबोध सिंह पटेल ने नवनियुक्त जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा से शिष्टाचार मुलाकात के बाद कहीं।
वही श्री पटेल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्री कुशवाहा के सफल नेतृत्व में बिहार के सभी 38 जिलों में पार्टी संगठन को मजबूत किया जाएगा और पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठ को नई धार दी जाएगी। साथ ही जदयू के जनाधार बढ़ाने के लिए भारत के अन्य राज्यों में पार्टी संगठन को खड़ा किया जा रहा है। मजबूत संगठन ही पार्टी का टिकाऊ बुनियाद होता है। इसीलिए युवा शक्ति को प्रोत्साहित किया जा रहा है, जदयू एक आदर्श पार्टी है।
इसीलिए इस पार्टी में सभी जाति, धर्म के लोग शामिल होकर अपना नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं। इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी अमर सिंह, संजय पासवान, परमानंद सिंह फौजी, लगन सिंह, जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रवक्ता चुन्नू जी मौजूद थे। वही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा और खगड़िया जिले के युवा दिल सम्राट भाई सुबोध सिंह पटेल के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए प्रसन्नता जाहिर की ।
Leave a Reply