Site icon Sabki Khabar

रोसड़ा में महात्मा गांधी के 73 वी शाहदत दिवस मनाया गया।

अत्यंत कुमार / रिपोर्टर ।
महात्मा गांधी शाहदत दिवस  पर रोसड़ा गांधी चौक स्थित गांधी जी के प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित कर मनाया गया बता दें कि शाहदत दिवस में इस बार  किसान के समर्थन में मानव श्रृखला भी बनाया गया।

महात्मा गांधी ने 15 अगस्त, 1947 को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त करने वाले भारत में स्वतंत्रता के लिए संघर्ष का नेतृत्व किया। बापू, जैसा कि उन्हें प्यार से बुलाया जाता है,  अहिंसा और शांतिपूर्ण तरीकों के माध्यम से भारत के स्वतंत्रता संग्राम में सबसे प्रमुख भूमिकाओं में से एक निभाई।

महात्मा गांधी को 78 साल की उम्र में नई दिल्ली में बिड़ला हाउस कंपाउंड में गोली मार दी गई थी। उनकी हत्या भारत के विभाजन पर गांधी के विचारों का विरोध करने वाले नाथूराम गोडसे की थी।

कांग्रेस रोसड़ा प्रखंड अध्यक्ष शंभु प्रसाद सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी शाहदत दिवस  पूरे देश में मनाया जा रहा है इस बार शाहदत दिवस में  दिल्ली बॉर्डर पर बैठे किसान के लिए मानव श्रृखला बनाया गया है जिस तरह से दिल्ली के लालकिले पर असामाजिक तत्वों के  उपद्रवियों ने घटना किया है   उससे गिरफ्तार करे और किसान के विरोध में जो कला कानून बनाया गया है उससे सरकार वापस ले।

इस मौके पर शंभू प्रसाद सिंह, अनिल कुमार महतो, हरि कांत झा, सईद अंसारी, मनोज कुमार महतो, संजय कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, सुरेश दास ,रामबालक सिंह, गणेश झा ,अरुण महतो, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद फैशल सहित कई नेता उपस्थित थे

 

Exit mobile version