Site icon Sabki Khabar

पैक्स चुनाव के नामांकन में दूसरे दिन 6 लोगों ने अध्यक्ष पद के लिए भरा अपना नामांकन पर्चा।

राजकमल कुमार / रिपोर्टर ।

बेलदौर प्रखंड क्षेत्र क्षेत्र के पांच पंचायतों में पैक्स चुनाव का नामांकन दाखिल पैक्स अध्यक्ष एवं सदस्य नाम दर्जी पर्चा दाखिल किए‌। वही दुसरे दिन में 6 पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किए। वही अध्यक्ष पद से अधिक सदस्यों ने पर्चा दाखिल किए।

 

वहीं कई पैक्स अपने दिन के हिसाब से पर्चा दाखिल किए । वही सभी पैक्स अध्यक्षों का पर्चा दाखिल बेलदौर के आईटी भवन में किया जा रहा था। वही निर्वाचन पदाधिकारी सहायक लाल बिहारी शर्मा, बीसीओ विकास कुमार निम्न वर्गीय लिपिक एमडी अफजल हुसैन विवेक कुमार मौजूद थे।

उन्होंने बताया कि बेलदौर अध्यक्ष पद के लिए नीरज कुमार गुप्ता ,चौढ़ली पैक्स अघ्यक्ष पद के लिए विजय भगत, ढ़ाढी पैक्स अध्यक्ष पद के लिए अजय कुमार ठाकुर सुनीता देवी , कैंजरी पैक्स अध्यक्ष पद के लिए सूरज कुमार उर्फ सरोज, पिंटू कुमार, डुमरी पैक्स अध्यक्ष पद के लेकर अपना पर्चा दाखिल करवाया। इसमें कुछ नए  एवं पुराने उम्मीदवार अपने किस्मत आजमाने के लिए पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करवाए।

वही कई पैक्स अध्यक्ष ने कहा कि किसानों के हित के लिए हम काम करेंगे, रवि फसल खरीफ फसल एवं स्वास्थ्य में किसानों के धान अधिप्राप्ति के लिए हर समय तैयार रहेंगे। वही आईटी सेंटर भवन के समीप नॉमिनेशन के दौरान अपने अपने प्रत्याशियों के इंतजार में पड़े हुए थे। जब आईटी सेंटर भवन से पर्चा दाखिल कर प्रत्याशी बाहर आते थे तो उनके समर्थकों के द्वारा फूल माला से स्वागत की जाती थी।

Exit mobile version