Site icon Sabki Khabar

सड़क दुर्घटना में युवक की दर्दनाक मौत।

सुभाष राम  / रिपोर्टर
सहरसा –  जिले के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सहरसा सुपौल पथ के सिहौल गाँव के समीप की समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार बीते देर रात सोच के लिए युवक निकला हुआ था रात में निकलने के बाद युवक वापस अपने घर नही लौटा जिसके बाद घर वाले ने युवक की खोजबीन शुरू कर दी ।

सुबह आसपास के ग्रामीणों द्वरा सड़क किनारे शव फेंकी दिखी शव देखने के बाद आसपास के लोगो द्वरा उनके परिजनों को इसकी जानकारी दी । वही मृतक की पहचान त्रिभुवन राय नामक युवक के रूप में की गई ।

घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो बुरा हाल है । हालांकि घटना सूचना मिलते ही बिहरा थाना के थानाध्यक्ष प्रमोद झा अपने दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुँच गए एवं शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है ।

Exit mobile version