राजेश कुमार रौशन की रिपोर्ट ।
समस्तीपुर :- बिथान थाना क्षेत्र के कुंआ गांव में दोपहर आग लगने से छह घर जलकर राख हो गया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताई जा रहे है घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया घर में रखे दो गैस सिलेंडर विस्फोट हो जाने से और भी विकराल रूप हो देखते ही आधा दर्जन घर जलकर राख हो गए। आग लगने से लगभग लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। घर में रखे खद्यान्न,कपडा,बर्तन,दो मोटरसाइकिल व आभूषण सबकुछ स्वाहा हो गया।
सूचना पर आग बुझाने के लिए एक दमकल की गाड़ियां पहुंची। बड़ी मशक्कत के बाद आग बुझ सकी। आग बुझाने के दरमियान रंजीत साहनी जख्मी हो गए अग्निपीड़ितो में मगनू यादव,शिव शंकर यादव,रेवन यादव,चंदन यादव,अजीत यादव,दुलारचंद यादव आदि लोग शामिल हैं |
