अत्यंत कुमार / रोसड़ा / रिपोर्टर ।
समस्तीपुर रोसड़ा :- माननीय शिक्षा मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी का पदार्पण आज रोसड़ा की धरती पर हुआ वह अपने पिसियौत भाई श्री भातो चौधरी से मिलने बैजनाथपुर पहुंचे थे ,वापस रोसडा़ आकर उन्होनें विगत दिनों कोरोना काल में समाजसेवी स्वर्गीय श्री अशोक प्रसाद का निधन पर उनके परिवार से मिल संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे इसी क्रम में स्व. प्रसाद के निवास स्थान पर टीईटी-एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार साहू ने माननीय शिक्षा मंत्री से मिल फूलों के गुलदस्ते बुक्के से स्वागत किया
साथ ही वर्तमान समय में शिक्षा और शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया कार्यक्रम में शहर के पूर्व चेयरमैन सत्येंद्र नायक, किशोर प्रसाद,मनोज कुमार, सोहन कुमार, राकेश जी ,अरुण महतो, ढोली राय ,संजीव राय ,जित्तू महतो रंजीत कुमार ,महादेव झा समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे|
ऊधर स्थानीय प्रभाततारा इंगलिश स्कूल पर शिक्षक अभ्यर्थियो ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 5 अप्रेल को उच्च न्यायालय में विशेष अनुरोध कर सीघ्र छठे चरण के तहत 94000 शिक्षकों की नियुक्ति का अनुरोध किया शिक्षा मंत्री ने 5 अप्रैल को कोर्ट में केस मेंसनिग होने की बात कही जिससे अभ्यर्थियो को अभी और इंतजार करना होगा ।
मौके पर नवीन कुमार शर्मा ,पवन दास ,त्रिभुवन शर्मा ,रौशन कुमार, प्रमोद ,शमीम ,मोहन मिश्रा, रामकुमार, दिलीप ,चन्द्रदेव, जितेंद्र गुप्ता, गौतम आदि उपस्थित थे।
