वैनी ओपी में भूमि विवाद में पीट पीट कर हत्या।

समस्तीपुर जिले के वैनी ओपी के कैजिया विष्णुपुर गांव में भूमि विवाद में एक व्यक्ति की पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं मृतक के पत्नी और भाई गंभीर रुप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है,घटना के बारे मे बताया जाता है कि महेश्वर सिंह के गांव में पुश्तैनी जमीन पर भवन निर्माण का कार्य चल रहा था। वही हथियार से लैश आधा दर्जन लोगो ने आकर निर्माणाधीन मकान में चल रहे कार्य को रोकने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर महेश्वर सिंह और परिवार के तीन सदस्यों के साथ मारपीट किया।

 इस क्रम में घटनास्थल पर ही महेश्वर सिंह की मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी और भाई गंभीर रुप से घायल हो गए। इसके बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया। घटना को अंजाम देकर सभी आरोपित भाग निकले। मामला भूमि विवाद का बताया गया है। थानाध्यक्ष नंद किशोर यादव ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *