Site icon Sabki Khabar

पेड़ से लटका मिला युवक का शव ,पुलिस मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

नालंदा :- दीपनगर थाना क्षेत्र के शोराबी  इलाके में शुक्रवार को पेड़ पर लटका एक 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
युवक के शव देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गया था। हालांकि मृतक की पहचान नहीं हो पाया था पहचान करने की कोशिश किया जा रहा है।
ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना  पुलिस को दिया गया।
 सूचना मिलते ही पुलिस  मौके पर पहुंच गई। घटना के पीछे के कारणों का अभी तक पता नही चल पा रहा है यह हत्या है या आत्महत्या।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हुई थी।

Exit mobile version