
कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए वरीय पदाधिकारी के दिशा निर्देश पर बेलदौर थाना चौक के समीप सोमवार को सघन वाहन मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने बिना मास्क के सफर करनेवाले का चलान काटा गया। वहीं बेलदौर पुलिस के द्वारा आदर्श थाना के समीप बने बजरंगबली स्थान के समीप एसआई चितरंजन प्रसाद एवं पंकज प्रकाश के द्वारा वाहन मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। जिस कारण वाहन चालकों है एव ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जब चालान काटा जा रहा था तो एसआई पंकज प्रकाश अपने को दिखावे के लिए मास्क लगा कर बैठे थे, जब मीडिया पर नजर पड़ी तो वह अपना मास्क सही करके पहन लिये। एसआई चितरंजन प्रसाद ने बताया कि करीब 2 दर्जन से अधिक व्यक्तियों को मास्क चेकिंग अभियान के दौरान चालान काटा गया। बेलदौर पुलिस के द्वारा सिर्फ थाना के आगे हैं मास्क चेकिंग कर बिना मास्क पहने लोगों से जुर्माना वसूला जाता है।

जब पदाधिकारी ही नाक के नीचे मास्क पहने रहेंगे तो उक्त पदाधिकारी का कौन चालान कटेगा यह तो सोचने वाली बात है। यह मास्क चेकिंग अभियान दिन के 1 बजे से लेकर शाम के करीब 5 बजे तक मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। वही मास्क चेकिंग अभियान से करीब पंद्रह सौ रूपये कि राजस्व में वृद्धि हुई।इस संबंध में एसआई पंकज प्रकाश ने बताया कि थाना क्षेत्र में अत्याधिक कोरोना पॉजिटिव मिलने से एवं लोगों को जागरूक करने के लिए मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वही दस राहगीरों एवं बीस मोटर वाहनों से करीब 15 सौ रूपये की चलान काटा गया।

![]()












Leave a Reply