बेगूसराय: पीरामल फाउंडेशन के द्वारा 160 पल्स ऑक्सिमेटर जिला स्वास्थ्य समिति को दिया गया।

वंदना कुमारी की रिपोर्ट
बेगूसराय :- कोरोना के कहर से लोगोंं को बचाने के लिए शासन-प्रशासन के साथ-साथ विभिन्न संस्थाएं भी सामने आ रही है।
इसी कड़ी में नीति आयोग द्वारा आकांक्षी जिला के रूप मेंं चयनित बेगूसराय जिला में लोगोंं की सहायता के लिए नीति आयोग द्वारा चयनित संस्था पिरामल फाउंडेशन आगे आई है।
पीरामल फाउंडेशन के स्वास्थ्य इकाई के द्वारा लोगों की मदद के लिए विभागीय स्तर पर चिकित्सा उपकरण मुहैया कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके पहले कड़ी मेंं 160 पल्स ऑक्सीमीटर जिला स्वास्थ्य समिति को उपलब्ध कराया गया है। गुरुवार को पिरामल के डीटीएम गोपाल कृष्ण चौधरी ने सदर अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ. विनय कुमार झा को पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराया है।

मौके पर डीपीएम शैलेश चंद्रा सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आनंद शर्मा समेत अन्य उपस्थित थे। डीटीएम गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि नीति आयोग द्वारा बेगूसराय को आकांक्षी जिला के रूप में चयनित करने के बाद से ही नीति आयोग के निर्देशानुसार पिरामल स्वास्थ्य फाउंडेशन यहां स्वास्थ्य सेवा में सुधार के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी मेंं आज पल्स ऑक्सीमीटर उपलब्ध कराया गया है। क्रमवार तरीके से अन्य सुरक्षा एवं सहायक सामग्री भी उपलब्ध कराए जाएंगे।
*आइए जानते हैं क्या है ऑक्सीमीटर और कैसे करें इसका इस्तेमाल।*
क्या है ऑक्सीमीटर
पल्स ऑक्सीमीटर कपड़े की क्लिप के समान एक छोटा सा उपकरण होता है, इसे पोर्टेबल ऑक्सीमीटर भी कहा जाता है। क्योंकि यह क्लिप के समान एक छोटा सा डिजिटल उपकरण होता है, जिसे यहां से वहां अपने साथ आसानी से ले जाया जा सकता है। ऑक्सीजन का स्तर मापने के लिए इसे हांथ की उंगली में फंसाया जाता है और कुछ एक सेकेंड में यह व्यक्ति के ऑक्सीजन स्तर को रीडिंग के माध्यम से स्क्रीन पर शो कर देता है। साथ ही यह शरीर में होने वाले छोटे से छोटे बदलाव को भी पकड़ लेता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *