प्रखंड मुख्यालय बेलदौर में बाउंड्री वाल, बाल विकास परियोजना का जीर्णोद्धार एवं वीडियो आवास का जीर्णोद्धार का कार्य सरकारी एजेंसी के द्वारा किया जा रहा है। इस कार्य में कार एजेंसी के द्वारा भारी मात्रा में अनियमितता बरती जा रही है। ग्रामीणों की मानें तो निर्माण कार्य में एजेंसी द्वारा हर कार्य में दो से तीन नंबर एक का धड़ल्ले से प्रयोग हो रहा है। वही घटिया किस्म के बालू और सीमेंट का भी प्रयोग कार एजेंसी के द्वारा किया जा रहा है। घटिया किस्म के कार्य होने से उनके गुणवत्ता पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है। वही नाम नहीं छापने की शर्त पर ग्रामीणों ने बताया कि कार एजेंसी बेलदौर प्रखंड के दबंग व्यक्ति हैं। यदि हम उसके खिलाफ बयान देते हैं तो मेरे उपर जानलेवा हमला बोल सकता है, उनका कहना है कि कार्य तो दो तीन नंबर का ईट का प्रयोग हो रहा है, और घटिया किस्म के बालों और सीमेंट का प्रयोग या जा रहा है। वही निर्माण कार्य में हो रहे अनियमितता को दूर करने के लिए ग्रामीणों ने कार्य एजेंसी विभाग के अभियंताओं से मोबाइल या व्हाट्सएप के जरिए शिकायत किया है। उक्त निर्माण कार्य को एजेंसी के द्वारा उक्त कार्य को सुदृढ तरीके से किया जाए और निर्माण कार्य मजबूत और टिकाऊ बन सके।
वही ब्लॉक के अंदर निर्माण कार्य को प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार भी चुप्पी साधे हुए हैं। वही सूत्रों की माने तो इस निर्माण कार्य में वीडियो का भी भूमिका है। जिस कारण घटिया निर्माण कार्य को रोक नहीं रहे हैं। वही सूत्रों की माने तो यह निर्माण कार्य पंचम वित्त आयोग योजना से योजना से खासकर ब्लॉक कैंपस में जीर्णोद्धार के लिए दिया गया है। जिसमें ब्लॉक की घेराबंदी, बाल विकास योजना का जीर्णोद्धार एवं वीडियो निवास का घेराव भी शामिल है। वहीं स्थानीय ग्रामीण उक्त कार्य को वरीय पदाधिकारी से जांच करने की मांग की है।
