बेलदौर प्रखंड क्षेत्र में बिजली गुम हो जाने से उमस भरी गर्मी में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मालूम हो कि करीब 9:30 बजे बिजली चली गई तब से बिजली बाधित है। वही ग्रामीण क्षेत्र में बिजली सो समय नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। वही ग्रामीणों को गर्मी के साथ-साथ क्षेत्र से मोबाइल स्विच ऑफ रहने के कारण संपर्क टूट चुका है। इस संबंध में बिजली विभाग के कनीय अभियंता सहदेव प्रसाद ने बताया कि आलमनगर थाना क्षेत्र के लगमा पुल से आगे करीब सौ मीटर की दूरी पर मजदूरों के द्वारा घर का निर्माण किया जा रहा था। उसी दौरान एक मजदूर हाईटेंशन तार के चपेट में आ जाने के कारण एक युवक घटनास्थल पर ही जलकर मौत हो गया। जिस कारण बिजली गुम हो चुकी है। वहीं ग्रामीणों के द्वारा बिजली विभाग के ऊपर आरोप लगाया कि 33 लाख हायटेंसन तार झुका होने के कारण उक्त व्यक्ति का मौत हो गया है। यह बिजली विभाग का नकारात्मक रवैया है
