मोहम्मद नजीर आलम की रिपोर्ट।
सुपौल जिले के सरायगढ़ – भपटियाही अंचल में पदस्थापित सरकारी अमीन डयूटी जाने के दौरान उस समय दुर्घटना ग्रस्त हो गये, जब उनकी बाईक JCB के चपेट में आ गयी।
बताया जाता है कि सरायगढ़ – भपटियाही अंचल के सरकारी अमीन वीरेंद्र कुमार दास अपने आवास किसनपुर से बाइक लेकर ड्यूटी पर सरायगढ़ भपटियाही जा रहे थे, रास्ते मे JCB चालक की लापरवाही से उनकी बाईक JCB की चपेट में आ गया,जिसमे अमीन बुरी तरह ज़ख्मी हो गया, JCB का दांत अमिन के पेट मे धंस गया, घटना देख स्थानीय लोग तुरंत विभागीय अधिकारियों को सूचना दिया, जिस सूचना पर ततकाल मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी ने ज़ख्मी अमिन को इलाज के लिये सुपौल लाया, जहाँ एक निजी क्लिनिक अनंत प्रेरणा हॉस्पिटल में जख्मी अमिन का इलाज हो रहा है।
दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि जख्मी अमिन के शरीर का अत्यधिक ब्लड निकल जाने से मरीज को ब्लड की कमी हो गयी है, इस बाबत कोसी रक्त वीर संस्था एवं पुलिस लाइन के जवानों ने तत्काल ब्लड दिया, जिसके बाद अमिन का इलाज चल रहा है,
वही जख्मी अमिन दरभंगा क्योटी प्रखंड बड़ी पंचायत का निवासी बताया जा रहा है सर्वे संरक्षण सरकारी अमीन के पद पर कार्यरत है, ड्यूटी के दौरान सराय गटड्ढाला के पास ये घटना घटी।
