समस्तीपुर में बच्चों के बीच पाठय् सामग्री वितरण कर मनाई जा रही है नेहरू की 132वीं जयंती

निशा सिंह रिपोर्टर:-

समस्तीपुर के युवा कांग्रेस गौरव चौहान ने बच्चों के बीच पठन-पठान की सामग्री वितरण कर चाचा नेहरू का जयंती मनाया। शहर के काशीपुर इलाके में गरीब बच्चों के बीच पाठय् सामग्री वितरित कर महान स्वतंत्रता सेनानी, आजाद भारत के निर्माता जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती मनाई गई।

आज देशभर में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 132वीं जयंती मनाई जा रही है। इस अवसर को पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कांग्रेस व अन्य राजनेताओं ने भी पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की। आपको बता दें कि चाचा नेहरू डिस्कवरी ऑफ इंडिया सहित कई पुस्तकों के लेखक है।

इस मौके पर गौरव ने कहा की नेहरू जी को बच्चे प्यार से चाचा बुलाया करते थे, उन्हे भी बच्चों से बड़ा लगाव था इसलिए मैने बच्चों के बीच इस दिवस को मनाया। साथ ही वहाँ आधुनिक भारत के निर्माण मे उनके योगदान को बच्चों को बताया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *