Site icon Sabki Khabar

कोसी प्रमंडलीय में संतमत सत्संग का दो दिवसीय आयोजन

सुभाष राम की रिपोर्ट:-

सहरसा जिला के पतरघट प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत पंचायत गोलमा पश्चिम बथनहा स्थित सत्संग परमहंस जी महाराज द्वारा कोशी प्रमंडलीय संतमत सत्संग का वार्षिक अधिवेशन समारोह के अवसर पर क्षेत्रीय श्रद्धालु भक्तगण के सौजन्य से संगीत मय श्री भगवत रामकथा का आयोजन किया गया। यह 28 नबंवर से लेकर 29 तक चलेगा। वहीं प्रत्येक दिन स्वामी आशुतोष नंदन जी महाराज के द्वारा कथा प्रवचन किया जाता है। श्री राम कथा के 2 दिन स्वामी आशुतोष नंदन जी महाराज के द्वारा कथा प्रवचन की शुरुआत तीन बजे से की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं में काफी भगतिमय देखने को मिले। श्रद्धालुओं की भीड़ उमडी़ रही।

वही स्वामी आशुतोष नंदन जी महाराज ने कहा कि प्रभु से प्रेम हो जाता है। प्रभु को अपने भक्त के लिए अवतार लेना ही पड़ता है। संसार में हर व्यक्ति कुछ न कुछ शांति चाहतें है। वह किसी को कुछ देता भी है, उसी प्रकार का सम्मान वापस पाने के लिए। जो भक्त श्रीराम से जुड़ा है, वह विचारशील होता है। साथ ही संसार के कल्याण के बारे में भी सोचने लगता है।

मौके पर उपस्थित निवेदक देवेंद्र बाबा, मेला अध्यक्ष विनोद यादव,सरपंच प्रतिनिधि,सचिव विश्वनाथ यादव, उपाध्यक्ष दिनेश प्रसाद यादव, पूर्व उपप्रमुख ,अमित कुमार साह, सुशांत कुमार पैक्स अध्यक्ष, शालेंद्र यादव, नवनीत, अजय राम, ललन राम, मंतुन्न शर्मा, कैलाश यादव, लखन साह, रवि, रोबिन, पवनदेव ठाकुर, एवं कई संत प्रेमी गणमान्य लोगों ने अपनी भागीदारी दी।

Exit mobile version