Site icon Sabki Khabar

किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का किया प्रयास, थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार

बेलदौर थाना क्षेत्र के एक गांव से मामला सामने आया है  पीड़िता ने थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के मुताबिक उक्त किशोरी 16 ,11, 21 को बेलदौर थाना अध्यक्ष को आवेदन दिया था, लेकिन करीब 26 दिन बीत जाने के बाद भी उक्त किशोरी के आवेदन को ठंडे बस्ते में देकर मामले को रफा-दफा कर दिया।

सूचक ने बताई कि मेरे ही गांव के चंदेश्वरी शर्मा के पुत्र दिनेश शर्मा करीब 12:30 बजे हरवे हथियार से लैस होकर घर से खींच कर दूसरे पड़ोसी के सुनसान घर लेकर चला गया, वही घर का रूम बंद कर कर मेरे साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया, मना करने पर उक्त लड़का ने मेरे मांग में सिंदूर भर दिया। इसी दौरान उक्त किशोरी ने शोरगुल मच आई। लेकिन तब तक में उक्त लड़का उक्त स्थल पर से भाग निकले। 

इस संबंध में पिड़ीता की मां ने बताई की करीब 26 दिन बीत गया। लेकिन अभी तक बेलदौर थाना अध्यक्ष मेरे मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है और दोषी लड़का जान मारने की नियत से हरवे हथियार से लैस होकर खोजबीन कर रहे हैं। इस संबंध में थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि सूचक के आवेदन देख कर दोषी के ऊपर मामला दर्ज किया जाएगा।

Exit mobile version