बेलदौर प्रखंड क्षेत्र के चक्रमनिया आर.ई.ओ पथ से लेकर चक्रमनिया मुसहरी तथा बेलदौर के स्थानीय नगर पंचायत के खैरा वासा से लेकर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क पीरनगरा बेलदौर पथ का शिलान्यास विधायक पन्नालाल सिंह पटेल के द्वारा किया गया।
उक्त पथ 77 लाख 36 हजार 6 सौं 69 रूपये की राशि से किया जा रहा है। वही पथ की लंबाई 11सौं मीटर बताया जा रहा है। इस पथ का निर्माण संवेदक अभिलाषा इंजिकाम के द्वारा किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक सड़क की चौड़ाई 18 फीट, लंम्बाई 1100 मीटर है। वही सड़क निर्माण होने से खैरा वासा के हजारों ग्रामीण लोगों को फायदा होगा। वहीं दुसरी ओर सकरोहर पंचायत के चक्रमनीया बजरंगबली स्थान आरईओ सड़क से मुसहरी तक एक करोड़ 60 लाख 22 हजार रुपया के लागत से निर्माण किया जा रहा है।
उक्त सड़क की निर्माण कार्य पूरा होने से गेनहारशन, मलिया वासा, चक्रमनिया सहित हजारो ग्रामीण लोगों को फायदा होगा।मौके पर सुरज कुमार, राजेश रंजन, त्रिभुवन सिंह, रामबिलास सिंह, उदय मंडल,अरविंद यादव, बासुदेव मंडल, संजय शर्मा, सुरेश मंडल, संवेदक पृतम सागर, मनीष कुमार, दिलीप मिश्रा, उपेन्द्र सिंह, तारणी प्रसाद सिंह उपस्थित थे।
