Site icon Sabki Khabar

ग्रामीणों ने पकड़ा बकरी चोर, थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार

ग्रामीणों ने बकरी चोर को पकड़ कर बेलदौर पुलिस को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक बेलदौर थाना क्षेत्र के पनसलवा गांव अवस्थित सीमाना वासा निवासी स्वर्गीय भोला सिंह के पुत्र धर्मेंद्र कुमार ने थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है।

आवेदन में वर्णित है कि चोढली गांव निवासी मोहम्मद खलील आलम के 30 वर्षीय पुत्र मोहम्मद शफी आलम उक्त व्यक्ति के घर में करीब 11 बजे रात्रि प्रवेश कर बकरी लेकर भाग रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने मोटरसाइकिल की आवाज सुनकर सड़क की ओर निकले तो उक्त मोटरसाइकिल चोर बकरी लेकर जा रहा था। वही ग्रामीणों ने शोरगुल मचाना प्रारंभ किया तो दर्जनों ग्रामीण उक्त स्थल पर पहुंच गए। उक्त चोर को ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ कर पैर हाथ बांधकर रात भर ग्रामीण अपने समक्ष रखा। उसके बाद ग्रामीणों के द्वारा बेलदौर थाना अध्यक्ष को सूचना दी गई।

सूचना पाते ही बेलदौर थाना अध्यक्ष ने अधीनस्थ कर्मी एसआई को उक्त स्थल पर भेज दिया। उक्त पदाधिकारी उक्त चोर को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ के लिए बेलदौर थाना लाए। वही करी पूछताछ के दौरान मोहम्मद सफी ने बताया कि बकरी चोरी का काम करते हैं, चोरी करने के लिए आए हुए थे, लेकिन चोरी कर नहीं सके।

Exit mobile version