Site icon Sabki Khabar

जिलाधिकारी कपिल अशोक ने किया दीप प्रज्वलित कर उन्मुखीकरण कार्यशाला का उद्घाटन

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर बिहार शिक्षा परियोजना, मोतिहारी के तत्वधान में नगर भवन, मोतिहारी में उन्मुखीकरण कार्यशाला का उद्घाटन जिलाधिकारी कपिल अशोक द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को पौधा देखकर सम्मानित किया गया।

स्कूली छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर जिलाधिकारद का स्वागत किया। नई शिक्षा नीति पर छात्राओं ने गीत गाकर सबका मन मोह लिया। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि कोई भी नीति आती हैं तो उसके क्रियान्वयन में परेशानी आती है। लेकिन उससे नई सोच विकसित होने के साथ साथ रोजगार के नए क्षेत्र एवं द्वार खुलते हैं।

इसके बदलाव को हम सभी को पढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत बौद्धिक क्षमता के साथ-साथ शारीरिक क्षमता को भी बढ़ाना आवश्यक है।

इस अवसर पर जावेद आलम, प्रो इकबाल, कमलेश कुमार सिंह, विकास कुमार जायसवाल, दिलीप झा, आर पी सिंह उपस्थित थे।

Exit mobile version