रोसड़ा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शाखा गोविंदपुर की बैठक स्थानीय ज्ञान कुंज कोचिंग संस्थान खैरा चौक पर कॉमरेड पवन कुमार महतो एवं रामबदन ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे रामप्रकाश महतो ने सीडीएस बिपिन रावत के याद में 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।
शाखा मंत्री धर्मेंद्र कुमार महतो ने अपने वक्तव्य के दौरान कहा कि 15 दिसंबर को किसानों के लिए डीएपी, पोटास खाद समेत अन्य समस्याओं को लेकर प्रखंड मुख्यालय को घेराव किया जायेगा। घेराव में अधिक से अधिक संख्या में लोग भाग लेंगे।बैठक को संबोधित करते हुए सीपीआई जिला मंत्री सुरेंद्र कुमार सिंह मुन्ना ने पार्टी की 96वें स्थापना दिवस जो कि 26 दिसंबर को है। उस पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा रोसड़ा में एक विशाल आम सभा के रूप में मनाया जाएगा।
बैठक में नवीकरण पर भी विशेष चर्चा हुई। बैठक में अविनाश कुमार पिंटू, गौरव शर्मा, अनिल महतो, रामु पासवान, लाल बहादुर पासवान, रामबाबू राऊत, तारा देवी, दिलो राम, मोहम्मद निसार, अशोक साह, रामबाबू शर्मा, रामप्रवेश राम, मो०नवाब, रामबालक महतो, मनोज यादव आदि पार्टी सदस्य मौजूद थे।

