Site icon Sabki Khabar

देसी कट्टा व लूट की मोटरसाइकिल के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार

सतीश कुमार यादव की रिपोर्ट

समस्तीपुर जिले के रोसडा़ अनुमंडल अंतर्गत बिभुतिपुर थाना क्षेत्र के खोखसाहा गांव समीप एक देशी पिस्टल व लूट की मोटरसाइकिल के साथ तीन अपराधी को विभुतिपुर थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौड़ी ने गिरफ्तार किया है।बुधवार को प्रेस वार्ता के दौरान रोसड़ा डीएसपी सहरियार अख्तर ने जानकारी देते हुए बताया गिरफ्तार अपराधी विभूतिपुर थाना क्षेत्र के खदियाही गांव निवासी जोगेश्वर महतो के पुत्र सुमन सौरभ जो बेगूसराय जिला चेरियाबरिपुर थाना के कांड संख्या 116/20 धारा 394,397 में अभियुक्त है।विभूतिपुर निवासी जोगेंद्र पासवान के पुत्र अमरेश कुमार पासवान और बेगूसराय जिला अंर्तगत बछवाड़ा थाना के रूपौली गांव निवासी रामचन्द्र शर्मा के पुत्र राजा कुमार के रूप में किया गया।

गिरफ्तार अपराधियों के पास से रोसरा से लूटी गई अपाचे मोटरसाइकिल विभूतिपुर थाना क्षेत्र से लूटी गई मोबाइल वही दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से लूटी गई मोबाइल एवं शर्ट के साथ एक देसी कट्टा को बरामद किया है। पुलिस ने कई मामले का खुलासा किया

Exit mobile version